Infinix Zero 5G 2023 स्मार्टफोन 4 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

259

नई दिल्ली। Infinix Zero 5G 2023 स्मार्टफोन 4 फरवरी को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने भारत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये इसके लॉन्च की जानकारी दी है। यह फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस फोन में डुअल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, वाईफ़ाई जैसे सभी फीचर्स भी मौजूद हैं।

चीनी कंपनी Infinix ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 12i स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन अब आज से बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध भी हो गया है।

कंपनी इस सीरीज से एक से दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस सीरीज को बाहर के देशों में पहले ही पेश कर चुकी है, जिस कारण इसके सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।

Infinix Zero 5G 2023 के फीचर्स

  • डिस्प्ले: इस फोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 1080 × 2460 पिक्सेल पर resolution मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट उपलब्ध रहेगा। फोन में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • प्रोसेसर: इंफीनिक्स इस फोन को MediaTek Dimensity 1080 5G प्रोसेसर के साथ पेश करेगी।
  • कैमरा: यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 2 MP का दूसरा डेप्थ और 2 MP का तीसरा AI कैमरा LED फ्लैश लाइट के साथ लगा हुआ मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • रैम और मेमोरी: इस फोन में 13 GB तक की रैम और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज देगी।
  • बैटरी: कंपनी इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी देगी। फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर उपलब्ध रहेगा।
  • ओएस: यह फोन Android 12 के साथ भारत में भी पेश हो सकता है।
  • रंग: Infinix 5G 2023 फोन ऑरेंज, व्हाइट,और ब्लैक जैसे कलर्स के साथ भारत में भी पेश होगा।