Infinix Smart 8 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, जानिए फीचर और स्पेसिफिकेशन

0
73

नई दिल्ली। Infinix Smart 8 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसका टीज जारी किया है। हैंडसेट हाल ही में नाइजीरिया में पेश किया गया था। Infinix ने स्मार्ट 8 के भारतीय वैरिएंट के कुछ प्रमुख फीचर्स और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है।

भारतीय वर्जन के ग्लोबल वैरिएंट के समान होने की उम्मीद है। बता दें कि कंपनी भारत में Infinix Smart 8 लाइनअप का एक Infinix Smart 8 HD मॉडल भी पेश किया है, जो इस महीने की शुरुआत में देश में लॉन्च हुआ था।

Infinix ने पुष्टि की है कि Infinix Smart 8 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, हालाँकि सटीक लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई थी। कंपनी ने हैंडसेट के डिज़ाइन और कलर ऑप्शन भी साझा किए हैं। फोन की जो फोटो सामने आई हैं उससे पता चलता है की फोन लकड़ी की बनावट वाले बैक पैनल और काले, सुनहरे और सफेद रंगों में दिखाई दे रहा है।

फीचर्स: Infinix Smart 8 के भारतीय वैरिएंट में 50-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर और पीछे की तरफ एक रिंग एलईडी लाइट यूनिट के साथ एक AI सेंसर होने की पुष्टि की गई है। फ्रंट कैमरे में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन मैजिक रिंग फीचर के साथ भी आएगा, जो ऐप्पल के डायनेमिक आइलैंड के समान है जो नोटिफिकेशन और अन्य अलर्ट दिखाता है।

डिस्प्ले: चूंकि Infinix Smart 8 का भारतीय संस्करण वैश्विक संस्करण के समान होने की संभावना है। हैंडसेट के ग्लोबल वेरिएंट में 6.6 इंच एचडी+ (1,612 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है।

प्रोसेसर : Infinix Smart 8 का ग्लोबल वर्जन ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड मेमोरी के साथ जोड़ा गया है। रैम को अतिरिक्त 4GB तक बढ़ाया जा सकता है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फ़ोन Android 13-आधारित XOS 13 के साथ आता है।

बैटरी: 5,000mAh की बैटरी द्वारा समर्थित, Inifnix Smart 8 USB टाइप-C पोर्ट के माध्यम से 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। नाइजीरिया में, हैंडसेट क्रिस्टल ग्रीन, गैलेक्सी व्हाइट, टिम्बर ब्लैक और शाइनी गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।