447 शहरों के 1405 परीक्षा केन्द्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा
कोटा। ALLEN Tallentex:: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा.लि. की ओर से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए एलन टैलेंटेक्स-2027 की परीक्षा रविवार 25 अक्टूबर को हुई। यह परीक्षा देश के 27 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में आयोजित की गई। देश की बड़ी प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षाओं में से एक एलन टैलेंटक्स में 3.47 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के चीफ ऑफ स्पेशल प्रोजेक्ट्स एवं हेड टैलेंटेक्स पंकज अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 5 से 10 तक के स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा आॅफलाइन मोड में दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की गई। देश के 447 शहरों व कस्बों में 1405 परीक्षा केन्द्रों पर आॅफलाइन मोड पर हुई परीक्षा में 3.25 लाख से अधिक तथा आॅनलाइन मोड में हुई परीक्षा में 22 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए।
अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत से अब तक एलन टैलेंटेक्स में 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हो चुके हैं। एग्जाम के बाद नेशनल व स्टेट रैंक के साथ ही 2.50 करोड़ के कैश प्राइज तथा 2027-28 में एलन कोर्सेज में एडमिशन पर 90 प्रतिशत तक स्कालरशिप दी जाएगी। परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद रैंकर्स का सम्मान समारोह होगा।
टैलेंटेक्स-2027 का परिणाम नवंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स 20 दिसंबर तक अर्ली बर्ड योजना के तहत प्रवेश लेकर दोहरा लाभ ले सकते हैं। टैलेंटेक्स स्काॅलरशिप के साथ गत वर्ष की फीस पर अर्ली फी बैनिफिट का लाभ लेकर एलन में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
पूर्व में यह परीक्षा आॅफलाइन मोड में दो तिथियों पर करवाई जाती थी। इस वर्ष एक बार में पूरे देश में एक साथ परीक्षा करवाई गई है। गौरतलब है कि टैलेंटेक्स के माध्यम से एलन से जुड़ने वाले कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पूर्व में आईआईटी, नीट व ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ऑल इंडिया टॉप 100 में रैंक हासिल की है।
टैलेंटेक्स क्यों है खास….
इस परीक्षा का आयोजन देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं आईआईटी, नीट व पूर्व में होने वाली एनटीएसई की तर्ज पर किया जाता है। परीक्षा का स्तर, अंक प्रणाली व विद्यार्थियों का अपना आंकलन जांचेगा कि यह परीक्षा देश की परीक्षाओं में बेहतर है। 10वीं की परीक्षा देने वाले जिन विद्यार्थियों को अपना कॅरियर इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र में बनाना है, उनके लिए यह परीक्षा वरदान साबित हो सकती है। इस परीक्षा में शामिल होने के बाद बेहतर सेल्फ एनालिसिस किया जा सकता है कि स्वयं को कितनी तैयारी करनी है तथा रियायती फीस पर स्कॉलरशिप मिलने से कॅरियर निर्माण पर आर्थिक बोझ भी नहीं आता।

