नई दिल्ली। JEE Main 2027 Syllabus: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में बीई (B.E.) और बीटेक (B.Tech) में दाखिले का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 का आधिकारिक सिलेबस जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर विषयवार सिलेबस और पूरा पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार, जेईई मेन 2027 के सिलेबस में पिछले वर्ष (2026) के मुकाबले कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
विषय-वार सिलेबस की डिटेल्स
जो छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (पेपर 1) में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय की तैयारी करनी होगी।
- फिजिक्स (कुल 20 यूनिट्स): फिजिक्स के सिलेबस को 20 यूनिट्स में विभाजित किया गया है। इसमें मैकेनिक्स, थर्मोडायनामिक्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म, ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, एटम्स और न्यूक्लिआई, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज और एक्सपेरिमेंटल स्किल्स शामिल हैं।
- केमिस्ट्री (कुल 20 यूनिट्स): केमिस्ट्री में फिजिकल, इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के साथ-साथ प्रैक्टिकल केमिस्ट्री को शामिल किया गया है। इसमें एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग, थर्मोडायनामिक्स, इक्विलिब्रियम, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, हाइड्रोकार्बन्स और बायोमॉलिक्यूल्स मुख्य टॉपिक्स हैं।
- गणित (कुल 14 यूनिट्स): गणित के सिलेबस में अलजेब्रा, कैलकुलस, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री, ट्रिगोनोमेट्री और प्रॉबेबिलिटी शामिल हैं। प्रमुख टॉपिक्स में सेट्स एंड फंक्शन्स, मैट्रिसेस एंड डिटरमिनेंट्स, परम्यूटेशन-कॉम्बिनेशन, बायनोमियल थ्योरम, इंटीग्रल कैलकुलस, डिफरेन्शियल इक्वेशन, 3D ज्योमेट्री और वेक्टर्स शामिल हैं।
जेईई मेन 2027 जेईई मेन 2027 डाउनलोड लिंक-
BArch और BPlanning का सिलेबस
इंजीनियरिंग के अलावा, आर्किटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए अलग पेपर आयोजित किए जाते हैं:
- पेपर 2A (B.Arch): इसमें मैथमेटिक्स, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग टेस्ट शामिल हैं।
- पेपर 2B (B.Planning): इसमें मैथमेटिक्स, एप्टीट्यूड टेस्ट और प्लानिंग पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
सिलेबस डाउनलोड करने के टिप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2027 Syllabus’ से जुड़े नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने सभी पेपर का सिलेबस PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- इस सिलेबस को डाउनलोड करें और अपनी तैयारी की योजना बनाने के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनधिकृत स्रोत पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नए सिलेबस को ही अपनी तैयारी का आधार बनाएं। Skdmhjd’ का कहना है कि सिलेबस स्पष्ट होने के बाद छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQs) और मॉक टेस्ट का नियमित अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।

