ICSI CS Result: सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के नतीजे आज जारी होंगे

57

नई दिल्ली। ICSI CS Result: सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के परिणाम रविवार यानी आज जारी किए जाएंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर का उपयोग करके अपने आईसीएसआई सीएस परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं।

आईसीएसआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संंबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक, सीएस प्रोफेशनल परिणाम सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के नतीजे दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। आईसीएसआई दिसंबर सत्र के लिए नतीजों के साथ-साथ आईसीएसआई दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट भी रिलीज करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • अब आधिकारिक सीएस परिणाम दिसंबर 2023 लिंक होमपेज पर दिया जाएगा।
  • इसके बाद अपने पाठ्यक्रम के अनुसार सीएस एक्जीक्यूटिव दिसंबर 2023 या सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब फिर छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सही क्रेडेंशियल दर्ज करने पर आईसीएसआई सीएस परिणाम दिसंबर 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड करें।