सेंसेक्स 324 अंक उछल कर 52,912 पर खुला, निफ्टी की भी मजबूत शुरुआत

0
468

मुंबई। शेयर बाजारों ने बुधवार को मजबूत शुरुआत दी। एनएसई निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर 15,862 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स की भी शुरुआत स्ट्रॉन्ग रही। यह 324 पॉइंट की मजबूती के साथ 52,912 पर खुला।

बाजार को मेटल शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट का उछाल है। IT और ऑटो इंडेक्स में लगभग आधा पर्सेंट की तेजी है। एनर्जी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स में मजबूती है।

एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा खरीदारी हो रही है। अमेरिकी शेयर बाजार कल मजबूती के साथ बंद हुए थे। इन दोनों घटनाओं का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी पड़ा है।

मंगलवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 14 पॉइंट (0.03%) की मजबूती के साथ 52,588 पर रहा। निफ्टी 26 पॉइंट यानी 0.17% की मजबूती के साथ 15,773 पर रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी रिकॉर्ड हाई के करीब 15,895 पर गया था।

अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त: कल अमेरिकी बाजारों में चौतरफा खरीदारी हुई थी। डाओ जोंस 0.20 की मजबूती के साथ बंद हुआ था। नैस्डैक में 0.79% का उछाल आया था। S&P 500 में 0.51% की बढ़ोतरी हुई थी।

एशियाई बाजारों में मजबूती: एशिया के अहम शेयर बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। कल 3.09% के उछाल के साथ बंद हुए जापान जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.01% की मामूली बढ़ोतरी है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग डेढ़ पर्सेंट की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट और कोरिया का कोस्पी लगभग आधा पर्सेंट ऊपर है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डिनरी में लगभग 0.30% की गिरावट है।