बिकवाली से सेंसेक्स 338 अंक लुढ़क कर 49,565 और निफ्टी 14,906 पर बंद

0
573

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में आज दूसरे दिन गुरुवार को चौतरफा बिकवाली जिससे बीएसई सेंसेक्स 338 अंक यानी 0.68% की गिरावट के साथ 49,565 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी में सेंसेक्स से ज्यादा गिरावट रही जो 0.83% यानी 124.10 पॉइंट फिसलकर 14,906.05 पॉइंट पर आ गया। निफ्टी मिड कैप में 0.1% जबकि स्मॉल कैप में लगभग 0.2% की कमजोरी है।

शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को मजबूती के साथ हुई थी। सेंसेक्स 68.88 अंक और निफ्टी 12.45 पॉइंट ऊपर खुला था। इससे पहले लगातार दो दिन की बढ़त के बाद बुधवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 290.69 पॉइंट नीचे 49,902.64 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 77.95 अंक की गिरावट के साथ 15,030.15 पर रहा था।

निफ्टी को कमजोर बनाने वाले टॉप शेयरों में HDFC बैंक, टाटा स्टील, ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक शामिल रहे। हालांकि, इसको M&M, सिप्ला, इन्फोसिस, L&T और BPCL में खरीदारी से सपोर्ट मिला। निफ्टी के टॉप 5 लूजर्स में टाटा स्टील, हिंडाल्को, कोल इंडिया, ब्रिटानिया और ONGC रहे। टॉप 5 गेनर्स में M&M, सिप्ला, BPCL, इंडसइंड बैंक और टाइटन इंडस्ट्रीज रहे।

सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में आई जो 3.11% टूट गया। निफ्टी बैंक (-1.04%), फाइनेंशियल सर्विसेज(-9.3%), एनर्जी (-0.79%), FMCG (-0.62%), IT (-0.34%), मीडिया (-0.27%), फार्मा (-0.22%), ऑटो (-0.13%) में भी गिरावट आई। बाजार को सिर्फ दो सेक्टर इंडेक्स- निफ्टी रियल्टी (1.02%) सरकारी बैंक (0.36%) का सपोर्ट मिला।

52 वीक हाई पर गए शेयर
एनएसई के निफ्टी इंडेक्स में शामिल इंडियन ऑयल और UPL के शेयरों ने आज फिर 52 वीक हाई छुआ। इनके अलावा जिन दूसरी कंपनियों के शेयर 52 वीक हाई पर गए, उनमें TCI एक्सप्रेस, TV18 ब्रॉडकास्ट, HFCL, HPCL, KSB, कॉस्मो फिल्म्स, रिलैक्सो फुटवीयर और एंजल ब्रोकिंग शामिल हैं।