बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 50 हजार और निफ्टी 15 हजार के पार

0
391

मुंबई। इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 645.76 अंक उछल कर 50226.49 और निफ्टी 169.7 अंक सुधर कर 15092.85 पर कारोबार कर रहा है।

आज सेंसेक्स 405.95 अंक और निफ्टी 144.05 पॉइंट ऊपर खुला। इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 50 हजार और निफ्टी 15 हजार के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 848.18 पॉइंट ऊपर 49,580.73 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 245.35 अंक की बढ़त के साथ 14,923.15 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
सोमवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 54.34 अंक नीचे 34,327.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.38% की गिरावट के साथ 50.93 अंक नीचे 13,379.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 10.56 पॉइंट नीचे 4,163.29 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

सभी एशियाई बाजारों में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 613 पॉइंट ऊपर 28,438 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3 अंक की बढ़त के साथ 3,521 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 410 पॉइंट ऊपर 28,553 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 34 अंकों की बढ़त के साथ 3,168 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 29 पॉइंट ऊपर 7,285 पर पहुंच गया है।