बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 296 अंक उछल कर 49,028 और निफ़्टी 14,757 पर

0
390

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 295.65 अंक उछल कर 49028.20 और निफ़्टी 79.45 अंक सुधर कर 14757.25 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 258.15 अंक और निफ्टी 78.45 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले शुक्रवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 41.75 पॉइंट ऊपर 48,732.55 पर बंद हुआ था। हालांकि, निफ्टी 18.70 अंक की गिरावट के साथ 14,677.80 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 1.06% की बढ़त के साथ 360.68 अंक ऊपर 34,382.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.32% की बढ़त के साथ 304.99 अंक ऊपर 13,430.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 61.32 पॉइंट ऊपर 4,173.82 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जापान के बाजार में गिरावट, हांगकांग में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 335 पॉइंट नीचे 27,749 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 35 अंक की बढ़त के साथ 3,525 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 143 पॉइंट ऊपर 28,153 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 3,135 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 30 पॉइंट ऊपर 7,269 पर पहुंच गया है।