सेंसेक्स 280 अंक उछलकर 50 हजार के ऊपर बंद, निफ्टी 14800 के पार

0
530

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी खरीदारी हुई। BSE सेंसेक्स 280 अंकों की बढ़त के साथ 50,051 पर बंद हुआ है। इससे पहले 16 मार्च को इंडेक्स 50 हजार के स्तर से पार बंद हुआ था। आज इंडेक्स में शामिल 30 में से 17 शेयरों में बढ़त रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 2.6% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खरीदारी की। HDFC बैंक, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। बैंक इंडेक्स 572 अक यानी 1.5% की बढ़त के साथ 38,462 पर बंद हुआ है। इसके अलावा ऑटो और IT शेयरों में भी खरीदारी रही। सुबह सेंसेक्स 104 अंक ऊपर 49,876.21 पर और निफ्टी 32 अंक ऊपर 14,768.55 पर खुला था।

BSE पर 3,173 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,663 शेयर बढ़त और 1,296 गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें 319 शेयर ऐसे रहें, जिनमें अपर सर्किट लगा। बढ़त के चलते एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 205.70 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 204.37 लाख करोड़ रुपए रहा था।

NSE पर निफ्टी इंडेक्स भी 88 अंक ऊपर 14,824.45 पर बंद हुआ है। इसमें श्री सीमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 4.8% की बढ़त रही। वहीं हिंडाल्को का शेयर 2.4% गिरा। 22 मार्च को निफ्टी 14,736 पर बंद हुआ था।