बढ़ते कोरोना खतरे से सहमा बाजार, सेंसेक्स 562 अंक फिसल कर 49,801 पर बंद

0
423

मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। बढ़ते कोरोना के खतरे से बाजार सहमा हुआ है। सेंसेक्स 562 अंकों की गिरावट के साथ 49,801.62 पर बंद हुआ है, जो कारोबार के दौरान दिन के सबसे ऊंचे स्तर 50,561.12 तक भी पहुंचा। NSE निफ्टी इंडेक्स 189 अंक गिरकर 14,721.30 पर आ गया है।

रिलायंस सिक्योरिटीज स्ट्रैटेजी हेड बिनोद मोदी के मुताबिक देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से शेयर बाजार में बिकवाली जारी है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई ने भी निवेशकों का सेंटिमेंट बिगाड़ा है। दूसरी अमेरिका में ब्याज दरों पर फेड रिडर्व के फैसले से पहले दुनियाभर के शेयर बाजार में भी सुस्त कारोबार हो रहा है। बुधवार को सरकारी बैंक, मेटल और ऑटो के शेयरों में भारी गिरावट रही। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही।

सरकारी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में गिरावट रही, जिसमें ONGC का शेयर सबसे ज्यादा 4.78% टूटा। SBI,सन फार्मा और NTPC के शेयरों में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट रही, जबकि ITC के शेयर में 1.42% की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.4% और ऑटो इंडेक्स में 1.9% की गिरावट रही। इसके अलावा बैंकिंग इंडेक्स 575 अंकों की गिरावट के साथ 34,229.25 पर बंद हुआ है।

मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपए घटा
BSE पर 3,125 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 836 शेयर बढ़त और 2,148 गिरावट के साथ बंद हुए है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 3.70 लाख करोड़ रुपए घटकर 203.58 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 207.28 लाख करोड़ रुपए था।