बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 430 अंक लुढ़क कर 46,979 पर

0
495

मुंबई। वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट से घरेलू बाजार में भी बिकवाली है। BSE सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे 575.36 अंकों की गिरावट के साथ 46,834.57 पर और निफ्टी 157.10 अंक नीचे 13,810.40 पर खुला। BSE का सेंसेक्स 430.27 अंकों की गिरावट के साथ 46,979.66 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 132 अंक नीचे 13,834.95 पर कारोबार कर रहा है। गिरावट में बैंकिंग और मेटल शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक और मेटल इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है। HDFC बैंक का शेयर 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अप्रैल-नवंबर के दौरान FDI निवेश 22% बढ़ा
सरकारी डेटा के मुताबिक पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) निवेश 58.37 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में निवेशित 47.67 अरब डॉलर की तुलना में 22% ज्यादा है। 8 महीनों के दौरान FDI का यह आंकड़ा हाइएस्ट है। डेटा के मुताबिक इसी अवधि में शेयर बाजार में FDI 43.85 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल से 37% ज्यादा रहा।

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट
28 जनवरी को वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.23%, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.50%, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 2.16% नीचे कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.55% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज 2.22% फिसल गए हैं। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी भारी बिकवाली रही थी। डाओ जोंस, नैस्डैट और S&P 500 इंडेक्स 2-2% ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। तीन महीने में पहली बार अमेरिकी बाजार एक दिन में इतना फिसला। इसके अलावा यूरोपियन मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसमें जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.81% ऊपर, ब्रिटेन का FTSE 1.30% और फ्रांस CAC इंडेक्स 1.16% नीचे बंद हुए थे।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
27 जनवरी को सेंसेक्स 937.66 अंकों की गिरावट के साथ 47,409.93 पर और निफ्टी 271.40 अंक नीचे 13,967.50 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध 1,688.22 करोड़ रु. और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3.38 करोड़ रु. के शेयर बेचे थे।