विदेशी निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स रिकॉर्ड 47 हजार के पार खुला

0
526

मुंबई। भारी विदेशी निवेश के चलते शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड 47,026.02 के स्तर पर खुला। इंडेक्स फिलहाल 30.40 अंक नीचे 46,859.90 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी 12.90 अंक नीचे 13,727.80 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बर्गर किंग का शेयर के में लोअर सर्किट लगा। शेयर करीब 10% नीचे 161.45 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग सेक्टर और बड़ी कंपनियों के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 152 अंक नीचे 30,694.25 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में HDFC, HDFC बैंक के शेयर 1-1% नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं, HCL टेक और इंफोसिस के शेयरों में 2-2% की बढ़त है। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 185.13 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

एशियाई बाजारों में गिरावट
आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 191 अंकों की गिरावट के साथ 26,486 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 47 अंक नीचे 26,759 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2 अंक नीचे 3,402 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी
कल BSE सेंसेक्स 223.88 अंक ऊपर 46,890.34 के स्तर पर बंद हुआ था। बजाज, HDFC,TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के चलते इंडेक्स पहली बार 46,992.57 के स्तर पर पहुंचा। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स भी 58 अंकों की बढ़त के साथ 13,740.70 पर बंद हुआ था। लिस्टिंग के दिन से अपर सर्किट लग रहे बर्गर किंग के शेयर में कल लोअर सर्किट लगा और अंत में शेयर 10% नीचे 179.35 के भाव पर बंद हुआ था।