सेंसेक्स पहली बार 46 हजार के पार रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी भी 13,529 पर

0
555

मुंबई। बाजार में लगातार 8वें दिन रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। बुधवार को शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 494.99 ऊपर 46,103.50 पर और निफ्टी 136.15 अंक ऊपर 13,529.10 पर बंद हुआ। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है।

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 13,392.95 पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,164.10 और निफ्टी ने 13,548.90 के स्तर को टच किया। यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है।

मंगलवार को बाजार की बढ़त को IT और बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी IT इंडेक्स 186 अंक ऊपर 22,803 पर और निफ्टी बैंक इंडेक्स 447 अंकों की बढ़त के साथ 30,709 पर बंद हुआ है। बाजार में रिकॉर्ड तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 182.92 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। हालांकि, यह कारोबार के दौरान 183 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
UPL494.504.59
एशियन पेंट्स2,528.003.65
IOC94.053.29
कोटक बैंक1,882.602.66
HDFC बैंक1,408.502.34

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
हिंडाल्को241.901.55
श्री सीमेंट24,428.051.44
अल्ट्राटेक सीमेंट5,166.000.99
विप्रो360.350.92
टाटा स्टील608.150.62

BSE पर करीब 56% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • BSE का मार्केट कैप 182.82 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,147 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,768 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,202 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 273 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 47 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 446 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 186 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

बाजार में तेजी की प्रमुख वजह –

  • अमेरिका में वैक्सीन अप्रुवल – अमेरिका में ड्रग रेगुलेटर द्वारा जारी नए दस्तावेजों में फाइजर द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन सुरक्षित कहा गया है। इससे अनुमान है कि जल्द ही वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रुवल मिल सकती है। इसके अलावा अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को 916 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज का प्रस्ताव पेश किया।
  • एशियाई बाजारों में तेजी – एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में शानदार तेजी दर्ज की गई।
  • नो डील ब्रेक्जिट? – ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका तो जैसे हालात पहले थे, वैसे ही बने रहेंगे।
  • दिग्गज शेयरों में तेजी – घरेलू बाजार में दिग्गज शेयर जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक और इंफोसिस के शेयरों में शानदार बढ़त से बाजार की बढ़त को मजबूती मिली।

निफ्टी इंडेक्स में UPL का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ है। एशियन पेंट्स और IOC के शेयरों में भी 3-3% से ज्यादा की बढ़त रही। कोटक बैंक और HDFC बैंक के शेयर भी 2-2% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, हिंडाल्को और श्री सीमेंट के शेयर 1-1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के शेयरों में भी हल्की गिरावट रही। सुबह BSE सेंसेक्स 282.53 अंक ऊपर 45,891.04 पर और निफ्टी 65.15 अंक ऊपर 13,458.10 पर खुला था।

एशियाई बाजारों में खरीदारी
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 350 अंक ऊपर 26,817 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 213 अंकों की बढ़त के साथ 26,518 पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 3,371 पर बंद हुआ है।