सुशांत के फेन्स की खिंचाई से आहत करण जौहर का ममी से इस्तीफा

0
707

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड की जो हस्तियां फैन्स के निशाने पर आईं, उनमें करण जौहर भी शामिल हैं। बीते 12 दिनों में करण जौहर के खिलाफ सोशल मीडिया पर खूब बयानबाजी हुई। ताजा खबर यह है कि इन आलोचना से आहत करण जौहर ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर इस बात से आहत हैं कि इस मुश्किल समय में किसी ने उनका साथ नहीं दिया।

खबर है कि उन्होंने इस बारे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को ईमेल लिख कर जानकारी दे दी है। हालांकि दीपिका पादूकोण ने उन्हें मनाने की कोशिश की है। बता दें, MAMI के बोर्ड में विक्रमादित्य मोटवाने, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जोया अख्तर और कबीर खान शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद करण जौहर के साथ ही आलिया भट्ट को भी सोशल मीडिया पर गुस्से का सामना करना पड़ा है। बता दें, दीपिका पादुकोण MAMI की अध्यक्ष हैं।

मौनी रॉय और सुशांत सिंह राजपूत अच्छे दोस्त थे। एक्ट्रेस अब तक इस सदमे से नहीं उबर पाई है। अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना एक पुराना फोटो जारी किया है। फोटो में अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। यह फोटो तब की है जब सुशांत सिंह राजपूत tऔर अंकिता लोखंडे रिलेशनशिप में थे।