भारत-चीन के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स 249 अंक ऊपर खुला

0
963

मुंबई। भारत -चीन के सकारात्मक रुख से बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 249.31 अंक ऊपर और निफ्टी 58.25 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 104.41 अंक ऊपर और निफ्टी 36.75 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।

कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 553.28 अंक तक और निफ्टी 167.8 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 519.11 अंक ऊपर 35,430.43 पर और निफ्टी 159.80 पॉइंट ऊपर 10,471.00 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 131.14 अंक ऊपर 26,156.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.74 फीसदी बढ़त के साथ 74.89 अंक ऊपर 10,131.40 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.43 फीसदी बढ़त के साथ 13.43 पॉइंट ऊपर 3,131.29 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 4.55 अंक ऊपर 2,975.17 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।