जब महाभारत में द्रोपदी का रोल करने वाली रूपा गांगुली को 20 लोगों ने पीटा था

0
2555

मुंबई। इन दिनों दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत ( Mahabharat) का प्रसारण फिर से हो रहा है और इसके साथ ही इनमें नजर आने वाले एक्ट्रेसेस भी चर्चा में आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं रूपा गांगुली ( Roopa Ganguly) की। रूपा ने महाभारत में Draupadi का किरदार निभाया था और उसके बाद से ही काफी मशहूर भी हुई। वैसे उन्होंने इसके अलावा कई फिल्मों और सीरियल्स में भी काम किया। इन दिनों वो भाजपा की नेता हैं और राज्यसभा सांसद भी।

एक सेलेब्रिटी और नेता होने के बावजूद उन्हें एक बार ऐसी घटना का सामना करना पड़ा था जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। असल यह घटना 22 मई 2016 की है जब उन्हें पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में एक डरावने घटनाक्रम का सामना करना पड़ा था। इसका जिक्र खुद रूपा ने किया और बताया कि उन पर करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया था। यह हमला इतना भीषण था कि रूपा को ब्रेन हेमरेज भी हो गया था।

रूपा ने ट्विटर पर खुद बताया था कि हमलावरों की भीड़ ने उन्हें कार से बार खींच लिया जिसमें पुलिसवाले भी शामिल थे। इसके बाद बेरहमी से पीटा गया। इस मारपीट में उन्हें दो हेमरेज हो गए थे। वो किसी तरह अपनी जिंदगी बचाने के लिए भागीं और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

हालांकि, इस घटना को कई साल हो गए लेकिन सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में रूपा ने अपने फैन्स और सपोर्टर्स से अपील की है कि वो टीवी पर फिर से प्रसारित हो रही महभारत को जरूर देखें। बता दें कि रूपा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक तेलुगु फिल्म से की थी जो 1992 में आई थी। फिर वो इंस्पेक्टर भवानी में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो ‘गोलमाल’, ‘अर्शीनगर’, ‘बहार आने तक’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। रूपा एक अच्छी सिंगर भी हैं।