दूरदर्शन पर आज से रोजाना ‘श्री कृष्‍णा’ का पुनः प्रसारण होगा

0
1655


नई दिल्ली। रामायण’ और ‘महाभारत’ के री-टेलिकास्‍ट की रेकॉर्ड सफलता के बाद दूरदर्शन पर ‘श्री कृष्‍णा’ का भी प्रसारण शुरू हो रहा है। रामानंद सागर के डायरेक्‍शन में बनी ‘श्री कृष्‍णा’ को लेकर डीडी नैशनल ने ट्वीट किया और बताया क‍ि यह पॉप्‍युलर शो 3 मई से टीवी पर दिखाया जाएगा।

एक और जहां केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवध‍ि दो हफ्ते और बढ़ा दी है, वहीं डीडी नैशनल ने भी दर्शकों को बांधे रखने के लिए कमर कस ली है। दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ डीडी नैशनल पर।

संस्‍कृत श्‍लोक का अर्थ भी जान लीजिए
इस ट्वीट में दूरदर्शन में एक संस्‍कृत श्‍लोक ‘वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥’ भी लिखा। इसका अर्थ है- कंस और चाणूर का वध करने वाले, देवकी के आनन्दवर्द्धन, वसुदेवनन्दन जगद्गुरु श्रीकृष्‍ण चन्द्र की मैं वन्दना करता हूं।

1993 में पहली बार हुआ था टेलिकास्‍ट
‘श्री कृष्‍णा’ को रामानंद सागर ने ही डायरेक्‍ट किया है। यह शो भगवान श्री कृष्‍ण की लीलाओं पर आधारित है। इस शो का पहली बार 1993 से 1996 तक दूरदर्शन पर ही प्रसारण हुआ था। इस सीरियल के 221 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड 45 मिनट का है।

स्‍वप्‍न‍िल और सर्वदमन ने निभाया कृष्‍ण का रोल
‘श्री कृष्‍णा’ में स्‍वप्‍न‍िल जोशी और सर्वदमन डी. बनर्जी ने ‘कृष्‍ण’ का किरदार निभाया है। जबकि दीपक दुलकर बलराम के रोल में हैं। कृष्‍ण के निष्‍ठुर मामा कंस के रोल में विलास राज हैं।