मुंबई। मंगलवार को रिकॉर्ड बढ़त तक पहुंचने वाले बाजार आज गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 365 अंक नीचे और निफ्टी 103 पॉइंट नीचे खुले। हालांकि, शुरुआती ट्रेडिंग के 15 मिनट के बाद ही बाजार में बढ़त दिखने लगी और ये 1000 अंकों को पार करने में सफल रहा। अभी सेंसेक्स 785.65 अंक ऊपर 30,852.86 पर और निफ्टी 234.75 पॉइंट ऊपर 9,026.95 पर कारोबार कर रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार, 7 अप्रैल को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 2476.26 अंक या 8.97% ऊपर 30,067.21 पर और निफ्टी 708.40 पॉइंट या 8.76% ऊपर 8,792.20 का करोबार किया था। 10 साल में ये किसी भी एक दिन की सबसे बड़ी तेजी भी थी।
बीएसई बैंकिंग सेक्टर के ज्यादातर शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (प्रतिशत में) |
सिटी यूनियन | 1.83 |
RBL बैंक | 3.44 |
SBI बैंक | 1.48 |
कोटक बैंक | 1.13 |
HDFC बैंक | 1.19 |
एक्सिस बैंक | 3.65 |
इंडसइंड बैंक | 2.59 |
अमेरिका और चीन के बाजार गिरावट के साथ बंद
सोमवार को 7 फीसदी से ज्यादा बढ़त मिलने वाले अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 26.13 अंक नीचे 22,653.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 25.98 अंक नीचे 7,887.26 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 4.27 पॉइंट नीचे 2,659.41 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 8.54 पॉइंट नीचे 2,812.22 पर बंद हुआ।