डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी और बेटी पर चढ़ा भारतीय रंग, देखिए

0
1208

नई दिल्ली ।अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी भारत यात्रा का पूरा लुत्फ उठाया। ट्रम्प यहां अपने पूरे परिवार यानी पत्नी मेलानिया, बेटी Ivanka Trump और दामाद के साथ आए। मंगलवार इस यात्रा का दूसरा दिन रहा। मंगलवार को अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और Ivanka Trump ने देसी अवतार ले लिया। Ivanka Trump ने भारतीय फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे की डिजाइन की सिल्क की शेरवानी पहनी।

राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में हुए समारोह में Ivanka Trump ने मुर्शिदाबाद के हाथ के काम वाले सिल्क की सफेद शेरवानी पहनी। उनकी यह तस्वीर तत्काल वायरल हो गई और लोगों ने खूब तारीफ की।

इस ड्रेस को डिजाइन करने वालीं फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे ने बताया कि यह शेरवानी क्लासिक और हमेशा चलन में रहने वाली है। बकौल अनीता, यह स्टाइल मैंने 20 साल पहले शुरू की थी और यह आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती है। सिल्क की शेरवानी में आज भी वही करिश्मा है, फिर चाहे वह किसी भी रंग की हो। व्यक्तिगत रूप से मेरी पसंद सदाबहार नीला, सफेद और काला रंग है।

मेलानिया ने पहनीं सफेद ड्रेस, खूंब जंचा लाल बेल्ट
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेलानिया की ड्रेस ने भी सभी को आकर्षित किया। मंगलवार को उन्होंने डिजाइनर हरेरा की कॉटन-सिल्क मिक्स्ड ड्रेस पहनी। ड्रेस पर बो लगा होने के साथ बूटियां कढ़ी हुई थीं। सफेद रंग की ड्रेस पर लाल रंग की बेल्ट पहनी थी। सफेद जूते पहने थे।

इससे पहले सोमवार को मेलानिया ने बनारसी हरी बेल्ट से भारतीय फैशन को सलामी दी थी। उनका सफेद रंग का क्रेप का बना जंपसूट पहना था। हरेरा संभवतः अमेरिका की सभी प्रथम महिलाओं की पसंद रही हैं। उन्होंने जैकलीन कैनेडी से लेकर लॉरा बुश और मिशेल ओबामा की ड्रेस भी बनाई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरे नीले सूट पर लाल रंग की टाई लगाई थी।