नई दिल्ली।साल 2020 का दूसरा दिन यानी 2 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव आया है। 1 जनवरी को इनमें कोई बदलाव नहीं आया था, जबकि उसके पहले तीन दिनों तक कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। 2019 के आखिरी तीन दिनों से कीमतें लगातार बढ़ीं। 3 दिनों में पेट्रोल का दाम 40 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गया था।
एक दिन के ठहराव के बाद आज फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल 75.25 रुपये लीटर बिक रहा है और डीजल 68.10 रुपये लीटर। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के दाम में 0.08 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
शहर | पेट्रोल के दाम (रुपये/लीटर) | डीज़ल का भाव (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 75.25 (+0.11 पैसे) | 68.10(+0.14 पैसे) |
मुंबई | 80.87(+0.08 पैसे) | 71.43(+0.12 पैसे) |
कोलकाता | 77.87(+0.08 पैसे) | 70.49(+0.11 पैसे) |
चेन्नई | 78.20 (+0.08 पैसे) | 71.98(+0.12पैसे) |
अहमदाबाद | 72.58(+0.07 पैसे) | 71.28(+0.12 पैसे) |