पर्यटन नगरी के रूप में कोटा को विकसित करने की मुहिम में जुड़ रहे युवा
कोटा। कोटा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले बने और कौशल राज किशोर द्वारा निर्देशित हिंदी ब्रेकअप गीत तुझसे अब ना मिलेंगे हम, अब जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। सौंग के डायरेक्टर कौशल राज किशोर के साथ प्रोड्यूसर रितिक जैन, नमन सोरल और गीत के सभी कलाकार मौजूद रहे और पोस्टर विमोचन किया। इस गीत की मुख्य भूमिका में राजन धीरिया, शोएब जैद और तनु शर्मा है। जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से गीत को और भी प्रभावशाली बना दिया है।
इस गीत को अपनी सुरीली आवाज दी है कौशल राज किशोर ने जो सुनने में बहुत ही भावपूर्ण लग रही है। इसमें कौशल राज किशोर एक सिंगर के रूप में नजर आ रहे हैं और उनका अभिनय भी एकदम मन को छू लेने वाला है। निर्देशक कौशल राज किशोर ने बताया कि ये गीत वर्तमान में चल रहे प्रेमियों को बहुत रिलेट करने वाला है। क्योंकि आजकल सब एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। ये एक इमोशनल हार्ट ब्रोकन सोंग है, जिसमें एक सच्चे प्यार करने वाले का दिल तोड़ दिया जाता है।
ये सोंग आज की वास्तविकता को देखते हुए बनाया गया है। जिसमें आज की वास्तविकता का संदेश भी छुपा हुआ है। सोंग को कोटा बूंदी, आलनिया की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। शोएब जैद, तनु शर्मा और राजन धीरिया ने अपने नैचुरल अभिनय से सबका मन जीत लिया है। कोटा की सुपर फिटनेस मॉडल दिव्या जैन इसमें विशेष गेस्ट भूमिका में नजर आएंगी और अनिल महावर भी सपोर्टिंग भूमिका में नजर आएंगे। मैकअप महिमा ब्यूटी जोन से गुंजन छेतिजा का है।
इस गीत के बोल और कंपोजिशन कौशल राज किशोर की है, जिसे खूबसूरत संगीत से सजाया है मयंक दाधीच ने। सिनेमेटोग्राफर रियांस महावर की सिनेमेटोग्राफी कमाल की है। जिसने वीडियो को बहुत ही खूबसूरत बना दिया है। रियांस महावर ने जितेंद्र महावर के साथ इस गीत को एडिट भी किया है।
कुल मिलाकर इस टीम ने बहुत ही जबरदस्त काम किया है और यह गीत युवा दिलों को बहुत पसंद आने वाला है। जल्द ही कोटा म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर 30 मार्च को रिलीज होने वाला है।
कोटा जैसी लोकेशन कहीं भी नहीं
कौशल राज किशोर पिछले 9-10 वर्षों से फिल्म जगत में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। मुंबई में एक्टर और लेखक के तौर पर बतौर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मुंबई में डायरेक्शन और अभिनय में प्रशिक्षण हासिल किया है। एक हिंदी फिल्म चिल्लर गैंग में सहायक निर्देशन और एक्टर की भूमिका निभाई है। कई हिंदी एल्बम और शॉर्ट फिल्म को डायरेक्ट किया है और कई हिंदी गीत लिखे हैं, जिसमें रेखा राव का गाया हुआ इश्क की राह पे, तुम बेवफा क्यों निकले, तेरे बिना, मंजिले, आदि कई गीत प्रमुख हैं।
तुझसे अब ना मिलेंगे हम, इस गीत को निर्देशित करने के अलावा इस गीत के बोल, कंपोजिशन और आवाज भी कोशल राज किशोर ने दी है। कोशल ने कहा कि कोटा में जो लोकेशन है वह कहीं भी देखने को नहीं मिलेगी, वह दिन दूर नहीं जब कोटा में अनेकानेक फिल्म की शूटिंग होगी, केवल प्रशासन को सपोर्ट करने की आवश्यकता है।