कोटा के लाइब्रेरियन डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव एसलिप अवार्ड से सम्मानित होंगे

0
7

कोटा। राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा के संभागीय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय एसलिप बेस्ट प्रोग्रेससिव लाइब्रेरियन अवार्ड से नवाजा जायेगा। डॉ. श्रीवास्तव को यह सम्मान 7 नवंबर को माइक्रोबियल टेक्नोलोजी संस्थान में प्रदान किया जायेगा।

यह घोषणा गुरुवार को एसलिप पुरस्कार चयन समिति के चेयरपर्सन एसलिप आरपी कुमार द्वारा दी गई। डॉ. श्रीवास्तव को देश में सार्वजनिक पुस्तकालय के क्षेत्र में वर्ष 2023 में श्रेष्ठ योगदान के लिए यह सम्मान जायेगा।

गौरतलब हे कि डा. श्रीवास्तव को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा वर्ष 2003 मे भारतीय जन पुस्तकालयों के लिए निर्मित मार्गदर्शी सिद्धांतों IS 15339: 2003 के पुनरीक्षण हेतु गठित समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।

डॉ. श्रीवास्तव राजस्थान के भाषा एवं पुस्तकालय के पहले लाईब्रेरी प्रोफेशनल हैं, जिन्हें इस ज़िम्मेदारी हेतु मनोनीत किया गया। गौरतलब है कि डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव का हाल ही में देश के टॉप 10 नेक्स्ट जनरेशन लाइब्रेरियन में नाम शामिल हुआ है।