कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध सेंट्रल बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

0
17

कोटा। यूनाइटेड फोरम ऑफ सेंट्रल बैंक यूनियंस के आह्वान पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शीर्ष प्रबंधन द्वारा अपनाए गए कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध बुधवार को बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय नयापुरा कोटा के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन को सेंट्रल बेंक कर्मचारी यूनियन के महासचिव डीएस साहू, अध्यक्ष आरके साहू, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा यूनिट के सचिव पदम पाटोदी, उप सचिव हेमराज सिंह गौड़, यूको बेंक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अनिल ऐरन, केनरा बेंक वर्कर्स एसोसियसन के सचिव आरबी मालव, नरेन्द्र सिंह, पंजाब नैशनल बेंक एंप्लाइज यूनियन के उप सचिव अमित पंचोली आदि ने संबोधित किया।

सेंट्रल बैंक कर्मचारी यूनियन राजस्थान महासचिव डीएस साहू ने बताया कि 23 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आव्हान किया गया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा के सभी साथी भी भाग लेंगे।