Kota Mandi: घटे भावों पर प्लांटों की लिवाली से कोटा मंडी में सोयाबीन 50 रुपए सुधरी

0
59

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लिवाली के अभाव में गेहूं दडा 25 रुपए, धान पूसा 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। घटे भावों पर प्लांटों की लिवाली निकलने से सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधर गई। गीला माल आने से लहसुन 4000 रुपए टूट गया। सभी जिंसों की मिलाकर करीब 40000 कट्टे की आवक रही। नई सरसों की आवक 3000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2250 से 2300, गेंहू ऐवरेज 2300 से 2400 गेहूं बेस्ट 2400 से 2550 ज्वार शंकर 2200 से 2700, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2150 से 2250, जौ 1900 से 2050 रुपए प्रति क्विंटल। धान सुगन्धा 2400 से 2900, धान (1509) 3200 से 3450 धान (1718) 3600 से 3901 धान पूसा 3300 से 3700 रुपए प्रति क्विंटल।

मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना 4400 से 5550 रुपए प्रति क्विंटल। तिल्ली 11500 से 14000, सोयाबीन 3800 से 4525, सरसों पुरानी 4200 से 5101, सरसों नई 4100 से 5101, अलसी 4200 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया रेनटच 5000 से 5300, धनिया बादामी 5500 से 6000 धनिया ईगल 5800 से 6200 धनिया रंगदार 6500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन नया 6000 से 18500 मैथी 4000 से 5000, कलौंजी 12000 से 14000 रुपए प्रति क्विंटल।