अवध एक्सप्रेस का 26 अक्टूबर से किरावली स्टेशन पर ठहराव

0
60

कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 19037/19038 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस का 26 अक्टूबर से दोनों दिशाओ में आगरा मंडल के किरावली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी किरावली स्टेशन पर शाम 17:38 बजे पहुँचकर 17:40 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल किरावली स्टेशन पर सुबह 7:05 बजे पहुँचकर 7:07 बजे गन्तव्य के लिये प्रस्थान करेगी।