OnePlus 11R Solar Red 5G स्मार्टफोन 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
167

नई दिल्ली। OnePlus 11R Solar Red 5G स्मार्टफोन को 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो गए हैं। लीक्स के अनुसार, इस फोन को 18 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसे रेड कलर में पेश किया जाएगा।

इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। यहां पर Notify Me का एक बटन भी मौजूद है। जो इस पर क्लिक करेंगे उन्हें फोन लॉन्च होने पर OnePlus से एक अलर्ट मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 11R 5G Solar Red में 18 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके साथ यह फोन बेहद ही दमदार बन जाएगा। बता दें कि फोन की लॉन्चिंग फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के साथ होगी।

फीचर्स: OnePlus 11R Solar Red लेदर बैक फिनिश के साथ आएगा। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 18GB LPDDR5X रैम और 512GB स्टोरेज के साथ फोन बेहद ही दमदार रहेगा। OnePlus का दावा किया है कि इतनी रैम के साथ 50 ऐप्स आसानी से चलाई जा सकेंगी। OnePlus का कहना है कि यह फोन गेमिंग के दौरान 59.46 फ्रेम प्रति सेकेंड का औसत एफपीएस बनाए रखेगा।

बैटरी: फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 100W SUPERVOOC चार्जर के साथ आता है। ब्रांड का दावा है कि फोन सिर्फ 25 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।