लिवाली कमजोर रहने से कोटा मंडी में चना और उड़द के भाव लुढ़के

0
58

कोटा। Kota mandi price today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को सोयाबीन और सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। लिवाली कमजोर रहने से चना 100 रुपये और उड़द 300 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 30000 कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 4500 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा लस्टर 2350 से 2425 गेहूं एवरेज 2425 से 2570 बेस्ट टुकड़ी 2600 से 2775 जौ 1600 से 2000 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000, बाजरा 1800 से 2200 मक्का लाल 1700 से 2000 मक्का सफेद 1800 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 3000 से 3200, धान सुगन्धा 2500 से 2901, धान (1718) 3200 से 4201 धान (1121) 3200 से 4100, धान (पूसा-1) 3200 से 3851 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4500 से 4851 सरसों 5000 से 5400 अलसी 4500 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 5800, मूंग हरा 6500 से 8400 चना देशी बेस्ट नया 5800 से 6150 चना देशी मिडियम 5500 से 5800 चना पेप्सी 5700 से 6200 चना मौसमी 5700 से 6100 चना कांटा 5600 से 5800 उड़द एवरेज 5800 से 7500 बेस्ट 7500 से 8500 उड़द नया 8500 से 9410 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेनडेमेज 5500 से 5900, धनिया बादामी 6000 से 6450 रुपये प्रति क्विंटल। धनिया ईगल 6500 से 7000 रंगदार 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 4500 से 14000 ग्वार 4500 से 5600 मैथी 6000 से 6700 कलौंजी 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।

शुक्रवार को जन्माष्टमी पर बंद रहेगी मंडी
कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार 8 सितंबर को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। यह जानकारी कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खंडेलवाल ने दी।