पुरी-जोधपुर का विक्रमगढ़ आलोट, अवध एक्सप्रेस का महिदपुर स्टेशन पर ठहराव

0
83

कोटा। रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 20813/20814 पुरी-जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस का विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर और गाड़ी संख्या 19037/19038 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी- बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस का महिदपुर रोड़ स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 31अगस्त से 26 फरवरी 2024 तक विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 23:38/23:40 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 3 सितम्बर से 29 फरवरी 2024 तक विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 01:38/01:40 बजे रहेगा।

गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी अवध एक्सप्रेस 2.सितंबर .2023 से 28. फरवरी.2024 तक महिदपुर रोड़ स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 09:13/09:15 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19038 बरौनी- बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस 1 सितंबर 2023 से 27. फरवरी 2024 तक महिदपुर रोड़ स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 15:43/15:45 बजे रहेगा।