नई रेंज रोवर स्पोर्ट कार का टीजर जारी; 31 मई को होगी पेश, जानिए फीचर

0
143

नई दिल्ली। New Range Rover Sport Car: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने नई रेंज रोवर स्पोर्ट SVR 31 मई को पेश करने की घोषणा की है कि। रेंज रोवर स्पोर्ट SVR एक लिमिटेड-वैरिएंट स्पेसिफिकेशन के साथ आएगी। कंपनी इसे अब तक अपनी सबसे तेज और टेक्नोलॉजी से लैस सबसे एडवांस रेंज रोवर स्पोर्ट बता रही है। अब आइए इसकी कुछ खासियत जानते हैं।

फीचर्स : कंपनी ने ऑफिशियल टेस्टिंग और डेवलपमेंट के माध्यम से एसयूवी का एक टीजर वीडियो पोस्ट किया है, जो इसके उच्च-प्रदर्शन और सभी क्षमताओं को प्रदर्शित करती है। इस मॉडल में कई बेहतरीन और एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनका संभवत: ऑटो सेक्टर में पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा।

ऑफ-रोडिंग क्षमता से लैस: टीजर वीडियो में इस मॉडल को ट्रैक, रेत के टीलों, रेगिस्तान, पानी और बर्फ पर सुचारू रूप से दौड़ते हुए देखा जा सकता है, जो एसयूवी की ऑफ रोडिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।

स्पेसिफिकेशन:लैंड रोवर ने मॉडल के स्पेसिफिकेशन के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके पुराने की तुलना में ज्यादा पावरफुल होने उम्मीद है। एक बार लॉन्च होने के बाद यह लेम्बोर्गिनी परफॉर्मेंट और एस्टन मार्टिन DBX707 को कड़ी टक्कर देगी।

इंजन पावरट्रेन: पुराने JLR रेंज रोवर SVR की बात करें तो कंपनी ने इसमें सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर V8 इंजन का इस्तेमाल किया था। हालांकि, कड़े उत्सर्जन नियमों के कारण नई कार में यह इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मानक रेंज रोवर स्पोर्ट पहले से ही बीएमडब्ल्यू के N63 इंजन का उपयोग करता है, इसलिए रेंज-टॉपिंग संस्करण भी कंपनी से पावरट्रेन उधार ले सकता है।

18.6 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना: जगुआर लैंड रोवर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह 2025 में लॉन्च होने से पहले 2023 में रेंज रोवर ईवी के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर देगी। रेंज रोवर ईवी ब्रांड की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यह नई रेंज रोवर ईवी ऑटोमेकर के हेलवुड प्लांट में बनाई जाएंगी। कंपनी अपने प्लान के तहत इस प्लांट को एक ऑल-इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बदल रही है, जिसमें 18.6 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बनाई गई है।