सीएम गहलोत वीरांगनाओं के देवर को नौकरी देने के वादे से मुकरे: मेघवाल

0
106

कोटा। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए वीरांगनाओं के मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहीदों के घर गए थे, तब उन्होंने देवर को नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था। हमारा तो एक ही सवाल है गहलोत उसका जवाब दे नहीं रहे। घुमा फिरा कर बात कर रहे हैं। यह सबको पता है वीरांगनायें लंबे समय से धरने पर बैठी थीं। मेघवाल रविवार को आज कोटा प्रवास पर आए थे।

मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को सही सही बात करनी चाहिए। सवाल एक ही है, जब वो घर गए थे मिलने, तब उन्होंने क्यों कहा था, हम देवर को भी नौकरी दे देंगे। मंत्री मेघवाल से पूछा, क्या वीरांगनाओं की मांग जायज है? इस पर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पहले गहलोत ने क्यों वादा किया? हम यही तो पूछना चाह रहे हैं। उसका जवाब देना चाहिए।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार अन्यायकारी,अत्याचारी हो गई है। सांसद रंजीता कोली, किरोड़ी लाल के साथ दुर्व्यवहार किया है। कुछ कांग्रेस के नेता भी मानते हैं कि सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए फिर भी सरकार ने किया यह बहुत दुखद है।

बीजेपी के दो घरों में बैठे होने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा 4 मार्च को दो अलग अलग कार्यक्रम थे। वसुंधरा राजे के जन्मदिन भी था, और युवा मोर्चा का प्रदर्शन भी था। बीजेपी संगठन आधारित पार्टी है जो संगठन कहेगा उसके आधार पर एक मुखी होकर सब चुनाव लड़ेंगे और राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा शासन में आएगी।