कोटा मंडी/ सोयाबीन, सरसों की कीमतों में गिरावट; धनिया 200 रुपये लुढ़का

0
174

कोटा। विदेशी बाज़ारों खाद्य तेलों के भाव गिरने से भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन और सरसों की कीमतों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। एनसीडेक्स पर वायदा घटने और कमजोर उठाव से धनिया 200 प्रति क्विंटल ढीला रहा।

कमजोर उठाव से लहसुन 200 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। सभी जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख बोरी और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2425 से 2465 गेहूं एवरेज 2450 से 2525 बेस्ट टुकड़ी 2525 से 2575 जौ 2000 से 2400 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 4800, बाजरा 1900 से 2000 मक्का लाल 2000 से 2080 मक्का सफेद 2200 से 2300 प्रति क्विंटल।

धान नया (1509) 2800 से 3250, धान सुगन्धा 2700 से 2951, धान (1718) 3200 से 3451 धान (1121) 2800 से 3600,धान (पूसा-1) 2800 से 3480 प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 4200 से 5350, सरसों 5800 से 6150अलसी 5200 से 5800 तिल्ली 11000 से 13000 प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6000, मूंग हरा 5000 से 6300 चना देशी बेस्ट 4400 से 4500 चना देशी मिडियम 4300 से 4350 चना पेप्सी 4300 से 4601 चना मौसमी 4400 से 4500 चना कांटा नया 4300 से 4400 उड़द एवरेज 3500 से 5800 बेस्ट 5800 से 6400 प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 8000 से 8500 ईगल 8500 से 9000 नया रंगदार 10000 से 10500 प्रति क्विंटल। लहसुन 300 से 4500 ग्वार 4500 से 5200 मैथी 4000 से 4800 कलौंजी 9000 से 11800 प्रति क्विंटल।