सेंसेक्स 629 अंक फिसल कर 51,902 पर और निफ़्टी 15,500 से नीचे

0
171

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतो के बावजूद बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। खुलते ही सेंसेक्स करीब 400 अंक नीचे गिर गया। करीब 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ सेंसेक्स 52154.49 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी में 120 अंकों की गिरावट देखी गई। यह 0.77 प्रतिशत की गिरावट के बाद 15519 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान के घेरे में हैं। फ़िलहाल मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 629.28 अंक फिसल कर 51,902.79 पर और निफ़्टी 193.65 अंक गिरकर 15,445.15 पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 934.23 अंक की तेजी के साथ 52,532 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 288.65 अंकों के साथ 15,638 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में जहां 1.81 प्रतिशत तो वहीं निफ्टी 1.88 फीसदी की तेजी देखी गई थी।