Youtube ने भारतीयों के 11 लाख फर्जी वीडियो हटाए

0
185

नई दिल्ली। नियम तोडने के मामले में भारतीयों ने Youtube पर नया रिकॉर्ड बना लिया है। गूगल (Google) ओन्ड यू-ट्यूब (YouTube) की मानें, तो साल 2022 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) के दौरान करीब 11 लाख भारतीय YouTube वीडियो को हटा दिया गया है।

यह आंकड़ा दुनियाभर में हटाए जाने वाले वीडियो से ज्यादा है। जिन वीडियो को हटाया गया है, वो ज्यादातर YouTube वीडियो फर्जी हैं। साथ ही यू-टयूब की कम्यूनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले YouTube वीडियो को हटा दिया गया है। YouTube ने बताया कि कंपनी ने 11 लाख भारतीय वीडियो को हटाया है। जबकि अमेरिका में 3,58,134 वीडियो को हटाया गया है। इस तरह फर्जी YouTube वीडियो के मामले में भारतीय नंबर-1 बन गए हैं।

ग्लोबली 44 लाख से ज्यादा चैनल बंद
Youtube की तरफ से साल 2022 की आखिरी तिमाही में ग्लोबली 44 लाख चैनलों को बंद कर दिया गया है। बता दें कि जो YouTube चैनल 90 दिनों की अवधि में तीन बार YouTube कंपनी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं, तो उसे हटा दिया जाता है। अगर चैनल तीन बार से ज्यादा नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस चैनल की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो को भी हटाने को कहा जाता है, जिसने इस अवधि के दौरान अतिरिक्त 99,390,911 वीडियो जोड़े हैं।

हिंसक कंटेंट वाले चैनल बंद
YouTube की तरफ से स्पैम और भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वाले चैनलों को प्राथमिकता से हटाया गया है। बता दें जितने भी चैनल हटाए गए हैं, उसमें फेक वीडियो पोस्ट करने के मामलों की संख्या 90.5% से ज्यादा है। दूसरी तरफ सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ ही हिंसक कंटेंट की वजह से ज्यादातर वीडियो को हटा दिया गया है।