सेंसेक्स 71.19 अंक सुधर कर 58,755 और निफ्टी 17,529 के स्तर पर

0
169

मुंबई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इस समय सेंसेक्स 71.19 अंक सुधर कर 58,755.18 पर और निफ्टी 31.00 अंक की मजबूती के साथ 17,529.25 कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 96अंक की बढ़त के साथ 58,779 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 51 अंको की बढ़त के साथ 17,519 पर खुला। कल की तरह आज भी ऑटो और बैंक के शेयर्स में तेजी है। सेंसेक्स में एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, डॉ रेड्डी के शेयर टॉप पर हैं। वहीं HDFC, NTPC, रिलायंस के शेयर में गिरावट जारी है।

फार्मा, रियलटी और PSU बैंक के इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से फार्मा, रियलटी और PSU बैंक के इंडेक्स में गिरावट है, बाकी 8 में बढ़त है। बैंक, ऑटो, फिन सर्विस, FMCG, IT, मीडिया, मेटल 1% से भी कम की बढ़त है।

मिडकैप में बढ़त
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप में बढ़त जबकि फाइनेंशियल और बैंक गिरावट में रहे। इसके 50 में से केवल 30 शेयर तेजी में और बाकी 20 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर, JSW स्टील, HDFC लाइफ, ITC, HDFC, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक लाइफ हैं।