सेंसेक्स 750 अंक गिर कर 58 हजार के नीचे पहुंचा, SBI का शेयर्स 3% बढ़ा

0
188

मुंबई। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 750 अंक गिर कर 57,860 पर कारोबार कर रहा है। SBI का शेयर्स 3% बढ़ा है जबकि L&T 3% टूटा है।

गिरावट इसलिए है क्योंकि ऐसी आशंका है कि अमेरिका का सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतें 93 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। हालांकि भारत में चुनावी मौसम में इसका कोई असर रिटेल बिक्री पर नहीं होने वाला है।

सेंसेक्स आज 95 अंक नीचे 58,549 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 58,707 का ऊपरी और 57,850 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 8 स्टॉक बढ़त में जबकि 22 गिरावट में हैं। उसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, SBI, नेस्ले, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा भी तेजी में हैं।

विप्रो में गिरावट
इसके साथ की विप्रो, मारुति, NTPC और ITC के भी शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक हैं। इनके अलावा HDFC, बजाज फाइनेंस, एयररटेल, डॉ. रेड्‌डी, HDFC बैंक और अन्य गिरावट में हैं।