क्रिप्टोकरेंसी फिर 40 लाख के नीचे, बिटकॉइन में लगातार दूसरे दिन गिरावट

0
288

नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे 0.48% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 39.81 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 19,149 रुपए की गिरावट आई है।

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो इथीरियम में 0.36% की बढ़त देखी गई है। यह बीते 24 घंटो में 1,242 रुपए बढ़कर 3.48 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं टेदर, कारडानो और USD कॉइन में आज गिरावट देखने को मिल रही है।

31% नीचे आई बिटकॉइन: दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा क्रिप्टो बिटकॉइन की कीमत 10 नवंबर को 52 लाख रुपए (69,000 डॉलर) के पार पहुंच गई थी लेकिन अब यह 39.81 लाख पर आ गया है। यानी 1 महीने में ही इसकी कीमत में 31% की गिरावट आई है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट:एक्सपर्ट्स ने बताया कि आने वाले दिनों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट एक रेंज में रह सकता है। दुनिया भर में क्रिप्टोकरंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में क्रिप्टोकरेंसी में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।