सेंसेक्स 1100 अंक उछल कर 57,800 पर, मार्केट कैप 3 लाख करोड़ बढ़ा

0
291

मुंबई। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में रौनक रही। दोपहर के कारोबार तक सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 57,800 अंक के पार पहुंच गया। वहीं, निफ्टी की बात करें तो 300 अंक मजबूत हुआ और एक बार फिर 17,200 अंक के पार चला गया।

सेंसेक्स आज निवेशकों के समर्थन से 378 अंक ऊपर 57,125 पर खुला था। इस समय 287 अंक की बढ़त के साथ 57,034 पर कारोबार कर रहा है। पहले ही मिनट में मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ रुपए की बढ़त आई है।

दिन में इसने 57,229 का ऊपरी स्तर बनाया जबकि 56,992 का निचला लेवल बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 7 शेयर्स गिरावट में हैं। 23 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति 2-2% के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सन फार्मा, बजाज ऑटो भी तेजी में हैं।

गिरावट वाले शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्‌डी हैं। आज मार्केट कैप 259 लाख करोड़ रुपए के करीब है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17,044 पर खुला था। इसने दिन में 17,058 का ऊपरी स्तर बनाया और 16,987 का निचला स्तर बनाया। इसके मिड कैप 50, बैंक, फाइनेंशियल और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 42 स्टॉक तेजी में हैं जबकि 7 गिरावट में हैं। इसके बढ़ने वाले शेयर्स में हिंडालको, JSW स्टील, टाटा स्टील और कोटक बैंक हैं। गिरावट वाले शेयर्स में सिप्ला, टेक महिंद्रा, एयरटेल और डिवीज लैब हैं। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 949 पॉइंट (1.65%) की गिरावट के साथ 56747 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284 अंक (1.65%) टूटकर 16912 पर बंद हुआ था। इस वजह से मार्केट कैप में 4.29 लाख करोड़ रुपए की कमी आई थी।