गिरकर सुधरा बाजार, 5 मिनट में 2 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

0
246

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट थी। हालांकि अब BSE सेंसेक्स 5 अंक ऊपर 59,987 पर कारोबार कर रहा है। सुबह यह 800 अंक गिर कर 59,104 पर पहुंच गया था। पहले ही 5 मिनट में मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपए घट गया था। बाजार की गिरावट में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स का योगदान है।

150 अंक गिरावट के साथ खुला बाजार
आज सुबह BSE सेंसेक्स करीबन 150 अंक गिरकर 59,857 पर खुला था। कल यह 59,984 अंक पर बंद हुआ था। आज गिरावट के साथ खुलने पर बाजार में 800 अंक (0.9%) की आगे और गिरावट आई जिससे BSE सेंसेक्स 59,104 पर पहुंच गया। इसी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13 अंक बढ़कर 17,865 पर कारोबार कर रहा है। सुबह यह 100 अंकों की गिरावट (1.05%) के साथ 17,769 पर पहुंच गया था।

11 शेयर्स बढ़त में, 10 शेयर्स गिरावट में
बाजार में गिरावट में सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 11 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि 19 शेयर्स गिरावट में हैं। इसमें कल की तरह आज भी बैंकिंग शेयर्स पिटे हैं। निफ्टी बैंक में आज 0.55% जबकि फाइनेंशियल में 0.66% की गिरावट आई है। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 22 शेयर्स में गिरावट है जबकि 28 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। ICICI बैंक 1%, एक्सिस बैंक 2%, कोटक महिंद्रा बैंक 2% गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज भी 2% गिरावट के साथ 2,564 रुपए पर पहुंच गया है।