बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स 60,100 और निफ्टी 17,900 से नीचे

0
235

मुंबई। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी बाजार हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 60,285 पर और निफ्टी 17,906 पर खुला। बाजार की ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और बाजार मुनाफावसूली से हरे निशान से लाल निशान में पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 16.88 पॉइंट गिरकर 60,061 पर और निफ्टी 15 पॉइंट फिसलकर 17,840 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स बढ़त के साथ और 14 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें NTPC, अल्ट्राटेक सीमेंट और SBI के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं HCL टेक और इन्फोसिस के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रहा है।

BSE पर 2,509 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,398 शेयर्स बढ़त के साथ और 985 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 29 पॉइंट चढ़कर 60,078 पर और निफ्टी मामूली 2 पॉइंट चढ़कर 17,855 पर बंद हुआ था।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.21% चढ़कर 34,869 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.52% की कमजोरी के साथ 14,970 और S&P 500 0.28% गिरकर 4,443 पर बंद हुआ।