बाजार नए शिखर पर बंद, सेंसेक्स 54,874 एवं निफ्टी 16,375 के रिकॉर्ड स्तर पर

0
462

मुंबई। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार मजबूती के साथ खुले और कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स ने 54,874.10 और निफ्टी ने 16,375.50 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 318 अंक चढ़कर 54,843.98 पर और निफ्टी 82 अंक चढ़कर 16,364.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 21 शेयर्स में तेजी रही
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 शेयर तेजी के साथ और 9 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें पावर ग्रिड के शेयर 6% की तेजी और टेक महिंद्रा के शेयर 4.66% की तेजी के साथ बंद हुए।

IT इंडेक्स में 1.82% की तेजी
बाजार को IT, रियल्ट और PSU बैंक के शेयर का दमदार सपोर्ट मिला। IT इंडेक्स 1.82% चढ़कर 32,245 और रियल्टी इंडेक्स 1.21% चढ़कर 398 पर बंद हुआ।

844 शेयर लाल निशान में बंद हुए
BSE पर 3,326 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 2,360 बढ़त के साथ और 844 लाल निशान में बंद हुए। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 238.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 28.73 अंक फिसलकर 54,525.93 पर और निफ्टी 2 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,282.25 पर बंद हुआ था।