कोटा। कोटा मंडल के कोटा–नागदा रेलखंड में सुवासरा–नाथूखेड़ी स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 40 पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के स्टील गर्डर लगाने के कार्य के कारण 17 से 20 अक्टूबर तक कोटा–चौमहला–कोटा मेमू ट्रेन का संचालन शामगढ़ स्टेशन तक सीमित रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि 17 से 20 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 61616 कोटा–चौमहला मेमू शामगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 61615 चौमहला–कोटा मेमू चौमहला के स्थान पर शामगढ़ स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। इस प्रकार दोनों दिशाओं में यह ट्रेन शामगढ़–चौमहला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

