नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में प्रगति होने के बयान तथा मध्यावधि चुनाव से पहले हमले की संभावना से इनकार करने के बाद शुक्रवार को सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,200 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 60.40 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,50,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,23,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,241 रुपये की तेजी के साथ 1,50,851 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,610 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,246 रुपये की तेजी के साथ 1,50,856 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,863 रुपये की तेजी के साथ 2,24,096 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,21,233 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,718 रुपये की तेजी के साथ 2,23,951 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
ग्लोबल मार्केट में चमके सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,159.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,157 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,201.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.46 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.95 डॉलर की तेजी के साथ 60.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

