हाड़ोती के प्रसिध्द गीतकार दुर्गादान सिंह गौड़ की श्रद्धांजलि सभा आज

0
10

कोटा। राजस्थानी भाषा के सुप्रसिद्ध गीतकार एवं श्रृंगार रस के सिरमौर कवि, “गीतऋषि” दुर्गादान सिंह गौड़ के आकस्मिक निधन पर भारतेंदु हरिश्चंद्र साहित्य समिति, कोटा द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।

अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने बताया कि समिति के अनुसार यह सभा 21 अगस्त को सायं 4 बजे महेश्वरी भवन, कोटा में आयोजित होगी। ज्ञात हो कि श्री गौड़ का महाप्रयाण 16 अगस्त को हुआ था।

अपने राजस्थानी गीतों के माध्यम से देशभर में पहचान बनाने वाले इस कवि के निधन से साहित्य जगत में गहरा शोक व्याप्त है। बिरला ने कहा कि इस सभा में साहित्यकार,कवि,इतिहासकार,लेखक व शहर के प्रबद्ध व्यक्ति उपस्थित होकर अपनी संवेदना प्रकट करेगा।

सुनिल जायसवाल (महामंत्री) ने शहर की समस्त साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं तथा आमजन से अपील की है कि वे इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत कवि को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें।