नई दिल्ली। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए खास मौका लेकर आ रही है। 20,000 रुपये से कम के बजट में इस बार Motorola, Realme, Vivo, POCO और OPPO के कई स्मार्टफोन आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं।
हम इस प्राइस सेगमेंट के कुछ फोन लेकर आए हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। ध्यान रहे, यहां सेल के दौरान इनका इफेक्टिव प्राइस बताया गया है, जिसमें बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स की वैल्यू शामिल हो सकती है।
Moto G37 Power (16,999 रुपये)
Moto G37 Power में 6.7 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 50MP Quad Pixel कैमरा मिलता है। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और Gorilla Glass 7i के साथ आता है।
Moto G37 (15,999 रुपये)
Moto G37 में 6.67 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 5G चिपसेट और 5,200mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50MP Quad Pixel कैमरा दिया गया है। यह उन यूजर्स के लिए विकल्प है जो कम कीमत में 5G फोन चाहते हैं।

Realme P4 Lite 5G (16,889 रुपये)
Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है। फोन की चार्जिंग स्पीड 15W है।
Moto G06 Power (13,999 रुपये)
Moto G06 Power इस लिस्ट का सबसे सस्ता फोन है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 6.88 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर और 50MP Quad Pixel कैमरा दिया गया है। हालांकि यह 5G के बजाय 4G फोन है।
Vivo T5 Lite 5G (19,999 रुपये)
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का 120Hz डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन IP65 रेटिंग और 50MP कैमरे के साथ आता है।
POCO M8x 5G (19,648 रुपये)
POCO M8x 5G इस लिस्ट में सबसे बड़ी 7,900mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 5 5G प्रोसेसर, 45W फास्ट चार्जिंग और 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है।
OPPO K14x 5G (18,999 रुपये)
OPPO K14x 5G में 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

