Realme का नया फोन 120Hz स्मूद डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, AI फीचर्स के साथ लॉन्च

0
15

नई दिल्ली। रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4s Lite 4G लॉन्च कर दिया है। Realme P4s Lite 4G में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।

Realme P4s Lite 4G में 6.75 इंच का LCD पैनल दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।कैमरे की बात करें तो फोन में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कीमत: Realme P4s Lite 4G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,499 रुपए है, जबकि 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,499 रुपए में आता है। फोन को Nebula Black और Moonlight Silver कलर में पेश किया गया है। फोन की सेल 8 अक्टूबर को रात 12 बजे से शुरू होगी। इसे Realme India की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक और UPI ऑफर के जरिए 2,500 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। सेल में ऑफर के साथ फोन को 13,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

खासियतें: Realme P4s Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है इसमें 7000mAh की Titan Battery दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को 6 साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है। Realme के लैब टेस्ट के मुताबिक फोन से 20 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और Free Fire MAX को 60fps पर 8.47 घंटे तक चलाने का दावा किया गया है। इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। USB Type-C पोर्ट के जरिए फोन दूसरे डिवाइस को भी रिवर्स चार्ज कर सकता है।

फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए Realme P4s Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB RAM और 64GB या 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 13MP का AI कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP कैमरा दिया गया है।

Realme अपनी वेबसाइट पर कैमरे के लिए 50MP Hi-Res Mode का भी जिक्र करती है। इसके अलावा AI Eraser और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे एडिटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

Realme P4s Lite में कुछ AI फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। कंपनी ने फोन में Google Gemini और Google Lens का सपोर्ट दिया है। फोन को IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है। इसके अलावा फोन ने MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास किया है। Realme ने इसमें ArmorShell Protection का भी इस्तेमाल किया है।