नई दिल्ली। Flipkart पर जल्द Freedom Day Sale शुरू होने वाली है लेकिन इससे पहले ही Vivo का प्रीमियम फोन Vivo V50 तगड़ी कटौती के साथ बेचा जा रहा है। ऐसे में यह प्रीमियम Ultra Slim AI स्मार्टफोन अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Vivo का अल्ट्रा स्लिम डिस्प्ले वाला AI स्मार्टफोन अब फ्लिप्कार्ट 7200 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। फोन में 50MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 6000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं।
ऐसे में यह प्रीमियम Ultra Slim AI स्मार्टफोन अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि इस फोन के फीचर्स भी इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत प्राइस हाईक के बाद 37,999 रुपए हो गई थी। लेकिन अब यह फोन 30,799 रुपए में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।
बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट
सिर्फ प्राइस कट ही नहीं, Flipkart इस फोन पर अतिरिक्त ऑफर भी दे रहा है। अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1540 रुपए तक की इंस्टेंट छूट मिल सकती है। इसके अलावा No Cost EMI पर भी फोन को खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 23,700 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है जो पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।
vivo v50 की बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है।

