नई दिल्ली। OnePlus का नया N-सीरीज फोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। यह OnePlus N6 के बाद, N-सीरीज का दूसरा मॉडल होगा। फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स का खुलासा कर रही है।
लॉन्च और सेल डेट
वनप्लस ने कंफर्म कर दिया है कि OnePlus N6x 5G स्मार्टफोन 31 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है और इसके बाद 4 अगस्त से इसकी ओपन सेल शुरू होगी। कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर्स का भी खुलासा कर दिया है।
यह फोन दो कलर्स – बरगंडी रेड और आइस ब्लू में लॉन्च होगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन OnePlus N6x 5G में 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट के साथ मक्खन जैसे स्मूद डिस्प्ले के साथ आएगा।
गिरने पर टूटेगा नहीं
यह फोन ऊंचाई से गिरने पर टूटेगा भी नहीं। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है और यह बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस देता है।
फास्ट चार्जिंग और बैटरी
वनप्लस N6x के लिए खास तौर पर बनाई गई माइक्रोसाइट को अपडेट करके यह कंफर्म किया गया है कि जल्द लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि वनप्लस N6x की बैटरी लाइफ 2.5 दिन तक चलेगी। इसके अलावा, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने बताया है कि OnePlus N सीरीज का यह आने वाला फोन एक बार चार्ज करने पर 20.56 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 133.56 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 25.04 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम या 11.26 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग टाइम देगा।
फीचर्स
वनप्लस ने अब OnePlus N6x 5G की अमेजन माइक्रोसाइट को नई डिटेल्स के साथ अपडेट कर दिया है। लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग वनप्लस फोन में AI-पावर्ड कई कैमरा फीचर होंगे, जिनमें AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI इरेजर और AI अनब्लर शामिल हैं। AI Portrait Glow फीचर कम रोशनी में भी चेहरे को चमकदार बनाता है और स्किन टोन को नैचुरल बनाए रखता है। AI Eraser की मदद से यूजर्स एक ही टैप में फोटो से अनचाहे लोगों या चीजों को हटा सकते हैं, और इस फीचर का इस्तेमाल दिन में 400 बार तक किया जा सकता है। डिवाइस पर AI Unblur फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स हिलती-डुलती चीजों (जैसे लोगों और पालतू जानवरों) की धुंधली तस्वीरों को बेहतर बना सकेंगे।
कूलिंग सिस्टम
फोन मल्टीटास्किंग के दौरान भी गर्म नहीं होगा। अमेजन माइक्रोसाइट पर कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग OnePlus N6x 5G में 5300mm² का वेपर कूलिंग चैंबर होगा, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान स्टेबल परफॉर्मेंस बनाए रखेगा।

