कोटा। रेलवे ने कोटा मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को आगामी अवधि में भी निर्बाध रेल यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तारित अवधि के अनुसार इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
इन विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी
- गाड़ी संख्या 09111 वड़ोदरा–गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 28 सितम्बर तक (9 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 09112 गोरखपुर–वड़ोदरा एक्सप्रेस का संचालन 30 सितम्बर तक (9 ट्रिप) बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 09195 वड़ोदरा–मऊ एक्सप्रेस का संचालन 26 सितम्बर तक (9 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 09196 मऊ–वड़ोदरा एक्सप्रेस का संचालन 27 सितम्बर तक (9 ट्रिप) बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल–बनारस एक्सप्रेस का संचालन 30 सितम्बर तक (9 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 09184 बनारस–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर तक (9 ट्रिप) बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 09119 प्रतापनगर–लालकुआं एक्सप्रेस का संचालन 27 सितम्बर तक (9 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 09120 लालकुआं–प्रतापनगर एक्सप्रेस का संचालन 28 सितम्बर तक (9 ट्रिप) बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 09151 उधना–मधुबनी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी–उधना एक्सप्रेस का द्विसाप्ताहिक आधार पर संचालन दोनों दिशाओं में 11 सितम्बर तक (12-12 ट्रिप) बढ़ाया गया है।
- गाड़ी संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड एक्सप्रेस का संचालन 13 सितम्बर तक (7 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड–उधना एक्सप्रेस का संचालन 15 सितम्बर तक (7 ट्रिप) बढ़ाया गया है।
श्री जैन ने बताया कि उपरोक्त सभी विशेष ट्रेनों का संचालन वर्तमान मार्ग, समय-सारणी एवं कोच संरचना के अनुसार पूर्ववत किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।

