23 कंपनियां मार्च तक IPO के जरिए 44,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में

0
294

मुंबई। मार्च 2022 की तिमाही में करीब 23 कंपनियां IPO के जरिए लगभग 44,000 करोड़ रुपए जुटाने की तयारी में है। इनमें से ज्यादातर कंपनियां टेक्नोलॉजी से जुड़ी हैं।

मर्चेंट बैंकर्स ने कहा, जिन फर्मों से मार्च तिमाही के दौरान IPO के जरिए फंड जुटाने की उम्मीद है, उनमें होटल एग्रीगेटर ओयो (8,430 करोड़ रुपए) और सप्लाई चेन कंपनी डेल्हीवरी (7,460 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

इसके अलावा, अडाणी विल्मर (4,500 करोड़ रुपए), एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (4,000 करोड़ रुपए), वेदांत फैशन (2,500 करोड़ रुपए), पारादीप फॉस्फेट्स (2,200 करोड़ रुपए), मेदांता (2,000 करोड़ रुपए) और इक्सिगो (1,800 करोड़ रुपए) है। स्कैनरे टेक्नोलॉजीज, हेल्थियम मेडटेक और सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज भी अपने IPO ला सकती हैं।

2021 में 63 कंपनियां लाई IPO
साल 2021 में 63 कंपनियों ने IPO के जरिए 1.2 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे, जो 2020 के मुकाबले 4.5 गुना ज्यादा है। कोटक महिंद्रा कैपिटल के मुताबिक 2022 में IPO से करीब 2 लाख करोड़ रुपए जुटाने का अनुमान है। ये कंपनियां डेट पेमेंट और मौजूदा शेयरहोल्डर्स के बाहर निकलने के अलावा अन्य चीजों के लिए फंड जुटा रही हैं।